जीवन कौशल शिक्षा प्रश्नोत्तरी के मुख्य पृष्ठ पर आपका स्वागत है । यह प्रश्नोत्तरी कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए दिनांक पर क्लिक करें -
उदाहरण के रूप में कुछ प्रश्नों को यहाँ पर प्रदर्शित किया जा रहा है –
निम्नलिखित में से कौन सा कौशल सामाजिक कौशल है ?
- समानुभूति
- भावनाओं का प्रबंधन
- रचनात्मक चिंतन
- निर्णय क्षमता
निम्नलिखित में से सही जोड़े का चयन कीजिए -
- प्रभावी संवाद - भावनात्मक कौशल
- निर्णय क्षमता - विश्लेषणात्मक कौशल
- तनाव का सामना - सामाजिक कौशल
- रचनात्मक चिंतन - सामाजिक कौशल
निम्न में से कौन सा साधन श्रव्य साधन है ?
- दूरदर्शन
- कंप्यूटर
- प्रोजेक्टर
- रेडियो
निम्नलिखित में से कौन सी योग्यता स्वजागरूकता के अंतर्गत आती है ?
- अपनी शक्तियों तथा कमजोरियों की पहचान
- दूसरों की स्थिति में स्वयं को रखकर देखना
- किसी भी कार्य के प्रति नवीन सोच
- उपरोक्त सभी
कोरोना से बचाव के लिए प्रभावी उपाय है -
- मास्क का उपयोग
- हाथों को बार - बार साबुन से धोते रहना
- एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाए रखना
- उपरोक्त सभी
निम्नलिखित में से कौन सा 'स्वस्थ एवं सकारात्मक रिश्ता' का उदाहरण नहीं है ?
- जिसमें हर एक व्यक्ति को अपनी राय देने की आज़ादी हो
- जिसमें एक - दूसरे के साथ सुरक्षित महसूस किया जा सके ।
- किसी मुद्दे पर सहमति न होने पर भी रिश्तों में कड़वाहट न आए ।
- जिसमें दो व्यक्ति अपने मन की बात एक - दूसरे से न बाँट सकें ।
हमें निम्नलिखित में से किस / किन परिस्थितियों पर हाथ साबुन से धोना चाहिए ?
- भोजन करने से पहले
- शौच के बाद
- गंदी वस्तुओं को छूने के बाद
- उपरोक्त सभी स्थितियों पर
हमें प्रतिदिन व्यायाम व योग करना चाहिए
- सही
- गलत
हमें अखबार पढ़ना चाहिए, क्योंकि -
- सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है
- शब्द भंडार बढ़ता है
- देश - विदेश की जानकारी मिलती है
- उपरोक्त सभी
नशा करने से (गुटखा , तंबाकू , बीड़ी , सिगरेट , शराब आदि का सेवन करने से ) स्मरण शक्ति में .............. होती है ।
- वृद्धि
- कमी
भोजन में लौह तत्व की कमी से होता है -
- अरक्तता
- मोतियाबिंद
- पीलिया
- उपरोक्त में से कोई नहीं
हमें हमेशा मोबाइल फोन का उपयोग उससे चार्जर हटाकर ही करना चाहिए -
- सही
- गलत
आपके शिक्षक आपको स्कूल से शैक्षणिक भ्रमण हेतु एक महल ले जाते हैं । आपके साथ आपकी कक्षा के और भी बच्चे हैं । आपका मित्र महल की दीवार पर आपका नाम लिखने को कहता है । आप क्या करेंगे ?
- नाम लिखने को सहर्ष तैयार हो जाएंगे ।
- नाम लिखने से मना कर देंगे ।
- नाम लिखने से मना कर देंगे और अपने मित्र को समझाएँगे कि सार्वजनिक संपत्ति को हानि नहीं पहुंचाना चाहिए ।
- नाम लिखेंगे परंतु चुपके से
वर्तमान में नियमों के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं के लिए विवाह की न्यूनतम आयु क्रमशः ......और ..... वर्ष है।
- 21,18
- 18,21
- 22,18
- 18,22
0 Comments